टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोई नाबालिग नहीं: मुंबई पुलिस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस के डीसीपी क्राइम ब्रांच राज तिलक रौशन ने बताया है कि तीनों आरोपियों में कोई नाबालिग नहीं है। उन्होंने बताया कि जांच के लिए 20 टीमें बनाई गईं व CCTV और ट्रेन ट्रैकिंग से आरोपी पकड़े गए और ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है, जिससे पता चले कि श्रॉफ को धमकीभरा फोन आया था।