टाइप 2 डायबिटीज़ के लिए कौनसे फल सेफ हैं और किन्हें खाने से बचना चाहिए?
अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टर सुधीर कुमार ने बताया है कि चेरीज़, ग्रेपफ्रूट, ड्राइड एप्रिकॉट, नाशपाती, सेब, संतरा, प्लम, स्ट्रॉबेरी, पीच व अंगूर का जीआई इंडेक्स 55 से नीचे होता है और ये फल टाइप 2 डायबिटीज़ के लिए सेफ व हेल्दी माने जाते हैं। उन्होंने बताया कि तरबूज़, अनानास, पपीता, खरबूज और किशमिश खाने से बचना चाहिए।