टाइप-2 डायबिटीज़ से पुरुषों में स्पर्म काउंट कम हो सकता है: डॉक्टर
मेल फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ. हिमांशु धवन ने कहा है कि टाइप-2 डायबिटीज़ के कारण पुरुषों में स्पर्म काउंट कम हो सकता है। उन्होंने कहा, "डायबिटीज़ में पैंक्रियाज़ की फंक्शनिंग बिल्कुल लो हो जाती है जिससे इंसुलिन रेज़िस्टेंस की दिक्कतें होती हैं। पैंक्रियाज़ की कार्यक्षमता प्रभावित होने से पुरुषों में स्पर्म काउंट की कमी आ जाती है।"