टाइम्स आउट 2025 के सर्वे में मुंबई को भारत का सबसे रोमांटिक शहर किया गया घोषित
टाइम्स आउट सर्वे 2025 में मुंबई को भारत का सबसे रोमांटिक शहर घोषित किया गया है। शानदार नाइटलाइफ़, स्ट्रीट फूड, पर्यटन स्थल और सांस्कृतिक विविधता इसे प्यार और साथी खोजने के लिए आदर्श बनाते हैं। 49वें स्थान पर रही मुंबई इस सूची में भारत का एकमात्र शहर है। सर्वे में इसे दुनिया का तीसरा सबसे खुशहाल शहर भी माना गया।