टाइम्स स्क्वेयर की तरह हैदराबाद में बनेगा 'टी-स्क्वेयर'

तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर की तर्ज पर 'टी-स्क्वेयर' बनाने के लिए टेंडर मांगे हैं। यह 'टी-स्क्वेयर' रायदुर्गम में बनेगा और इसमें बड़े-बड़े रंगीन डिजिटल होर्डिंग्स होंगे। इसके पीछे का विज़न बताते हुए एक अधिकारी ने कहा, "इसका उद्देश्य विश्व स्तरीय पर्यटक आकर्षण बनाना है जो अपने डिजिटल बिलबोर्ड के साथ पर्यटकों को आकर्षित करेगा।"

Load More