टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मेरी कार पर फायरिंग की, 7-8 बम फेंके: 'बंगाल बंद' के बीच बीजेपी नेता
बीजेपी के 'बंगाल बंद' के दौरान भाटपाड़ा (पश्चिम बंगाल) में बीजेपी नेता प्रियांगु पांडे ने दावा किया है कि कार से यात्रा के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन पर गोलियां चलाईं व बम फेंके। प्रियांगु ने कहा, "50-60 लोगों ने रोड ब्लॉक कर गाड़ी रुकवाई व भीड़ की ओर से 6-7 राउंड फायरिंग की गई और 7-8 बम फेंके गए।"