टीएमसी सांसद ने संसद में सिंधिया को कहा 'लेडी किलर', महिला बीजेपी सांसदों ने की शिकायत

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को 'लेडी किलर' कह दिया जिस पर विवाद हो गया है। बनर्जी ने माफी मांगी लेकिन सिंधिया ने माफी स्वीकार नहीं की और इसे उन पर व भारतीय महिलाओं पर व्यक्तिगत हमला बताया। महिला बीजेपी सांसदों ने बनर्जी के खिलाफ संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू से शिकायत की है।

Load More