टीकू तलसानिया ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं: ऐक्ट्रेस रश्मि देसाई
अस्पताल में भर्ती ऐक्टर टीकू तलसानिया की सेहत को लेकर ऐक्ट्रेस रश्मि देसाई ने बताया है कि वह अब ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, रश्मि देसाई की गुजराती फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान तलसानिया को ब्रेन स्ट्रोक आया था। गौरतलब है कि पहले तलसानिया को हार्ट अटैक आने की खबरें आई थीं।