टिके रहने के लिए ब्रोकरेज फर्म्स के लिए AI को अपनाना बेहद ज़रूरी: DEA संयुक्त सचिव
वित्त मंत्रालय में DEA के संयुक्त सचिव (वित्तीय बाज़ार) डॉ आलोक तिवारी ने कहा है कि पुरानी सोच वाली स्टॉक ब्रोकरेज फर्म अगले 10 साल तक शायद टिक नहीं पाएंगी जब तक वे AI और तकनीकी बदलावों को नहीं अपनातीं। उन्होंने बताया कि AI और क्वांटम कंप्यूटिंग दुनियाभर में फाइनेंस के कामकाज के तरीके को पूरी तरह बदल रहे हैं।