टिक-टॉक ने मलेशिया में की 700 कर्मचारियों की छंटनी: रिपोर्ट
टिक-टॉक ने अपनी कंटेंट मॉडरेशन प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए एआई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मलेशिया में 700 से ज़्यादा कर्मचारियों की छंटनी हुई है। सूत्रों ने कहा कि कंपनी अगले महीने और ज़्यादा छंटनी की योजना बना रही है।