टेक्निकली विराट कोहली से बेहतर खिलाड़ी हैं रोहित शर्मा: हर्शल गिब्स
पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ हर्शल गिब्स ने कहा है कि रोहित शर्मा टेक्निकली विराट कोहली से बेहतर खिलाड़ी हैं। गिब्स ने एक X यूज़र के उस सवाल पर प्रतिक्रिया दी जिसमें पूछा गया था कि रोहित-विराट में टेक्निकली कौन बेहतर हैं। इसके जवाब में गिब्स ने लिखा, "क्या आपने रोहित को चौथे/पांचवें स्टंप पर गेंदों को डिफेंड करते देखा है?"