टेक्नीकलर इंडिया ने भारत में बंद किया परिचालन, खतरे में है 3,000 लोगों की नौकरी
एनिमेशन कंपनी टेक्नीकलर इंडिया ने भारत में अपना परिचालन बंद कर दिया है जिससे 3,000 से ज़्यादा लोगों की नौकरियां खतरे में हैं। कंपनी के मुंबई और बेंगलुरु में ऑफिस हैं। दरअसल, 24 फरवरी को ऑफिस आए करीब 2,000 कर्मचारियों को वापस भेज दिया गया था। कंपनी ने 'कुंग फू पांडा' जैसी हॉलीवुड फिल्मों के लिए काम किया है।