टेक्नोलॉजी जो दिखा रही थी थर्ड अंपायर को वो देखना चाहिए था: यशस्वी के विकेट पर राजीव शुक्ला
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मेलबर्न टेस्ट में भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल को विवादित तरीके से कैच आउट दिए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यशस्वी जायसवाल स्पष्ट तौर पर नॉट-आउट थे। टेक्नोलॉजी जो दिखा रही थी, थर्ड अंपायर को उसपर ध्यान देना चाहिए था...ऑन-फील्ड अंपायर के फैसले को पलटते समय थर्ड अंपायर के पास ठोस कारण होने चाहिए।"