टेक्नोलॉजी मुश्किलों की वजह बन जाए तो उसका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए: ईवीएम पर अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने X पर लिखा है, "टेक्नोलॉजी मुश्किलों की वजह बन जाए तो उसका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए।" उन्होंने लिखा, "दुनिया के जाने-माने टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स ईवीएम में हेराफेरी के खतरे की ओर खुलेआम लिख रहे हैं...फिर इसके इस्तेमाल की ज़िद की वजह क्या है?" दरअसल, उद्योगपति एलन मस्क ने कहा है, "ईवीएम हैक हो सकती हैं।"