टेक महिंद्रा के दफ्तर में रमज़ान में 'फुटवियर फ्री ज़ोन' बनाए जाने का दावा, कंपनी ने किया खंडन
एक तस्वीर के साथ दावा किया गया है कि टेक महिंद्रा ने रमज़ान की नमाज़ के लिए अपने ऑफिस की पैंट्री में एक 'फुटवियर फ्री ज़ोन' बनाया था। अब कंपनी ने इसका खंडन किया है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमने एक आंतरिक जांच की जिसमें ये दावे गलत पाए गए...यह तस्वीर हमारे किसी भी ऑफिस की नहीं है।"