टेक महिंद्रा के शेयर में दर्ज हुई करीब 6% की गिरावट
टेक महिंद्रा के शेयर में शुक्रवार को करीब 6% की गिरावट आई। कंपनी की अप्रैल-जून तिमाही की आय में 1.2% की गिरावट के बाद उसके शेयर में गिरावट आई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर शेयर 5.52% गिरकर ₹1,445.50 पर आ गया और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर यह 5.60% की गिरावट के साथ ₹1,444.25 पर रहा।