टोक्यो ओलंपिक्स के कितने भारतीय पदक विजेता पेरिस ओलंपिक्स में करेंगे प्रतिस्पर्धा?
टोक्यो ओलंपिक्स-2020 में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले 6 भारतीयों में से जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, वेटलिफ्टर मीराबाई चानू, शटलर पीवी सिंधु और बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन पेरिस ओलंपिक्स-2024 में प्रतिस्पर्धा करेंगे। टोक्यो में कांस्य जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कई खिलाड़ी भी आगामी ओलंपिक्स में हिस्सा लेंगे। वहीं, रेसलर्स बजरंग पूनिया और रवि दहिया इस बार प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगे।