टैक्स आउटफ्लो से पहले RBI ने लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए बाज़ार में डाले ₹50,000 करोड़

एडवांस टैक्स और GST भुगतान से पहले भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए ओपन मार्केट ऑपरेशन (OMO) के ज़रिए बैंकिंग सिस्टम में ₹50,000 करोड़ डाले हैं। वहीं, इस साल अब तक RBI OMO के ज़रिए कुल ₹3.50 लाख करोड़ बाज़ार में डाल चुका है और फिलहाल बैंकिंग सिस्टम में लिक्विडिटी ₹2.49 लाख करोड़ के सरप्लस में है।

Load More