टैक्स इसलिए नहीं बढ़ाए कि मुझे ज़्यादा पैसा चाहिए: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट-2024 को लेकर कहा है, "टैक्स इसलिए नहीं बढ़ाए गए कि मुझे ज़्यादा पैसा चाहिए...यह फैसला इस आइडिया पर आधारित है कि हर असेट क्लास को समान समझा जाए।" उन्होंने कहा, "मैं टैक्स में बदलाव को लेकर कमेंट्स और सुझाव सुन लूंगी लेकिन फाइनेंस बिल अब संसद में आ चुका है।"