टॉक्सिक हो गया था: कृष्णा अभिषेक और पापा के बीच 7 साल से चल रहे विवाद पर गोविंदा की बेटी
कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच 7 साल से चल रहे विवाद को लेकर गोविंदा की बेटी टीना ने कहा है, "मैं झूठ नहीं बोलूंगी लेकिन यह टॉक्सिक हो गया था। मैं इसके बारे में बार-बार बात नहीं करना चाहती हूं।" गौरतलब है कि कृष्णा और गोविंदा के बीच 7 साल से चल रहा विवाद खत्म हो गया है।