टैक्स कटौती का लाभ देने वाली ELSS फंड से क्यों दूरी बना रहे हैं निवेशक?
भारतीय म्यूचुअल फंड संघ द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मई में ELSS फंड्स से ₹650 करोड़ की शुद्ध निकासी दर्ज की गई। लाइवमिंट के अनुसार, ELSS में निवेश करने पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती थी लेकिन नई कर व्यवस्था में यह लाभ नहीं मिलता इसलिए कई निवेशक ELSS से दूरी बना रहे हैं।