टिकटॉकर ने एलन मस्क और डॉनल्ड ट्रंप की हत्या का किया आह्वान, मस्क ने दिया जवाब
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने X पर एक टिकटॉकर के वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उसने अपने फॉलोअर्स से मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की हत्या करने का आह्वान किया है। मस्क ने कहा, "हर कोई मरता है…लेकिन हर कोई जीता नहीं है।" वीडियो में टिकटॉकर बोल रहा है, "किसी को अपना जीवन त्यागना होगा।"