होम वर्क को लेकर टीचर की डांट और फिर चांटा, 6 वर्षीय बच्चे की हार्ट अटैक से क्लास में हुई मौत
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक स्कूल में एलकेजी में पढ़ने वाला महज़ 6-साल का बच्चा होमवर्क पूरा न करने पर शिक्षक की डांट और थप्पड़ के बाद अचानक बेहोश होकर उन्हीं पर गिर पड़ा। हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और रिपोर्ट्स में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।