टीचर के फेयरवेल पर गुजरात में स्टूडेंट के साथ ग्रामीण भी रो पड़े, घोड़े पर बैठाकर किया विदा
अमरेली (गुजरात) के मितियाला गांव में प्राथमिक विद्यालय के राघव कटकिया उर्फ रघु खिलौना नामक शिक्षक के फेयरवेल का वीडियो सामने आया है जिसमें लोग उन्हें घोड़े पर बिठाकर विदा करते दिख रहे हैं। शिक्षक का तबादला होने के बाद उन्हें विदा करते हुए विद्यार्थियों के साथ ग्रामीण भी रोने लगे थे। वह बच्चों को खिलौनों के साथ पढ़ाते थे।