टीचर ने एमपी में छात्रों को दिया अपनी फोटो के साथ शोक संदेश लिखने का असाइनमेंट, हो रही आलोचना
एमपी के इंदौर में देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के एमबीए के छात्रों को शिक्षक ने जीतेजी अपनी फोटो के साथ शोक संदेश लिखने को कहा जिसे लेकर ऑनलाइन काफी आलोचना हो रही है। मामले की शिकायत मानवाधिकार आयोग से की गई है और शिक्षक से जवाब मांगा गया है। वहीं, शिक्षक ने कहा कि एक ही छात्रा ने आपत्ति जताई थी।