टीचर ने ऐड में किया 2,500 अधिकारियों का चयन करवाने का दावा, आईएएस अफसर ने दी प्रतिक्रिया
2009 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने X पर एक टीचर के उस दावे पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उसने अपने पढ़ाए 2,500 अधिकारियों के चयन का दावा किया है। शरण ने लिखा, "सर, कृपया उन 2,500+ चयनित अधिकारियों की लिस्ट शेयर करें।" एक यूज़र ने लिखा, "ऐसे ही बेरोज़गारों को भ्रमित किया जाता है और लूटा जाता है।"