टीचर ने बिहार में कार पर लगाई 'BPSC शिक्षक' की नेमप्लेट, किया गया सस्पेंड
बिहार के पश्चिम चंपारण में शिक्षा विभाग ने राज कुमार नामक शिक्षक को अपनी कार पर 'बीपीएससी शिक्षक' की नेमप्लेट लगाने को लेकर निलंबित कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विभाग ने इसे सरकारी नियमों और मोटर अधिनियम का उल्लंघन मानते हुए शिक्षक को निलंबित किया है। गौरतलब है, इस नेमप्लेट की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।