टीचर ने यूपी में एक्स्ट्रा क्लास के बहाने छात्रा को किया किस, लड़की के भाई ने मारे 4 थप्पड़
गोरखपुर (यूपी) में एक कंप्यूटर सेंटर पर छात्रा को किस करते कंप्यूटर टीचर का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो बनाने वाला लड़की का भाई बताया जा रहा है जिसने मौके पर टीचर को 3-4 थप्पड़ भी मारे। लड़की के भाई का आरोप है कि एक्स्ट्रा क्लास के बहाने टीचर ने छात्रा को रोका। टीचर को हिरासत में लिया गया है।