टीचर्स की कमी और खराब खाने को लेकर लखनऊ में स्कूली छात्राओं ने किया सड़क जाम
लखनऊ में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में टीचर्स की कमी और बदहाल सुविधाओं को लेकर छात्राओं ने सड़क जाम किया जिससे घंटों तक आवागमन बाधित रहा। छात्राओं के अनुसार, विद्यालय में फिज़िक्स-केमिस्ट्री सहित कई विषयों के टीचर्स नहीं हैं जिससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही। उन्होंने खराब खाने और समय पर इलाज न मिलने का भी मुद्दा उठाया।