टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स पर बड़ा साइबर अटैक, एप्पल व टेस्ला के सीक्रेट दस्तावेज़ हुए लीक
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने सोमवार को कहा कि कुछ हफ्ते पहले उसके कुछ सिस्टम में साइबर सिक्योरिटी इंसिडेंट का पता चला था। सुरक्षा रिसर्चर्स ने 'रॉयटर्स' को बताया कि वर्ल्ड लीक्स नाम के रैनसमवेयर ग्रुप ने डार्क वेब पर 2 लाख से ज़्यादा फाइलें पोस्ट की हैं जिनमें एप्पल और टेस्ला से जुड़े कथित डिज़ाइन, स्पेसिफिकेशन और अन्य दस्तावेज़ शामिल हैं।