टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स में सेंध की पुष्टि के एक दिन बाद बजाज ऑटो पर हुआ साइबर अटैक
बजाज ऑटो ने कहा है कि मंगलवार को कंपनी और उसकी सहायक इकाई बजाज ऑटो टेक्नोलॉजी के सिस्टम रैनसमवेयर हमले का शिकार हुए, जिसके बाद ज़रूरी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। यह घटना टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा साइबर सेंध की पुष्टि के एक दिन बाद सामने आई ह, जिसमें कथित तौर पर एप्पल और टेस्ला के व्यापारिक गोपनीय दस्तावेज़ उजागर हुए थे।