टाटा एग्रो से ₹650 करोड़ का ऑर्डर मिलने के बाद भारत ग्लोबल के शेयर में लगा अपर सर्किट
भारत ग्लोबल डेवलपर्स के शेयर में बुधवार को कारोबारी सत्र के दौरान 5% का अपर सर्किट लग गया और यह ₹1073.50 पर बंद हुआ। टाटा एग्रो और कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स से ₹650 करोड़ का वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद भारत ग्लोबल के शेयर में यह तेज़ी आई है। कंपनी का बाज़ार पूंजीकरण बढ़कर ₹10,870.22 करोड़ हो गया है।