टाटा और अमेरिका की डिफेंस कंपनी मिलकर बनाएंगे एयरलिफ्टर एयरक्राफ्ट

अमेरिकी डिफेंस कंपनी लॉकहीड मार्टिन और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड ने एयरलिफ्टर एयरक्राफ्ट बनाने को लेकर साझेदारी की है। दोनों मिलकर सी-130जे सुपर हरक्यूलिस टैक्टिकल एयरलिफ्टर बनाएंगे। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के सीईओ और एमडी सुकर्ण सिंह के मुताबिक, इस साझेदारी के ज़रिए कंपनी ने बड़े एयरक्राफ्ट प्लैटफॉर्म के लिए देश के मेंटेनेंस, रिपेयर व ओवरहॉल स्पेस में एंट्री मारी है।

Load More