टाटा की इस कंपनी को ₹1306 करोड़ का प्रॉफिट, डिविडेंड का भी किया एलान
टाटा पावर का नेट प्रॉफिट वित्तवर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में 25% बढ़कर ₹1,306.09 करोड़ हो गया। प्रोडक्शन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन और रिन्यूएबल एनर्जी सहित प्रमुख कारोबार क्षेत्रों के मज़बूत प्रदर्शन से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। वहीं, कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष के लिए ₹1 के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹2.25 का अंतिम डिविडेंड देने की सिफारिश की है।