टाटा के इस शेयर ने 7 माह में दोगुना किया लोगों का पैसा, ₹600 के पार पहुंचा शेयर का दाम
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर शुक्रवार को 8% से ज़्यादा चढ़कर ₹614.15 पर बंद हुए। कंपनी का शेयर 27-जनवरी 2026 के ₹294.10 से बढ़कर अब ₹600 के पार पहुंच गया है, यानी 7-महीने में निवेशकों का पैसा दोगुने से ज़्यादा हो गया है। तेजस नेटवर्क्स को हाल में TCS से ₹1,537 करोड़ का ऑर्डर भी मिला है।