टाटा की दिग्गज कंपनी को हुआ ₹1777 करोड़ का मुनाफा

टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाइटन का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 63% बढ़कर ₹1,777 करोड़ रहा जो बीते साल की समान अवधि में ₹1,091 करोड़ था। वहीं, कुल आय 40% बढ़कर ₹20,753 करोड़ पहुंच गई। शुक्रवार को टाइटन के शेयर 52-हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंचे और इसकी कीमत ₹5000 के पार जा पहुंची।

Load More