टाटा की यह कंपनी पहली बार कर सकती है स्टॉक स्प्लिट, जानें कब होगा फैसला
टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन (टीआईसी) पहली बार स्टॉक स्प्लिट की योजना बना रही है। कंपनी ने कहा है कि 4 अगस्त को होने वाली बोर्ड मीटिंग में इस प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। अगर बोर्ड इसकी मंज़ूरी देता है तो इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी भी ली जाएगी। जून तिमाही के अंत तक प्रमोटर्स के पास कंपनी की 73.38% हिस्सेदारी थी।