टाटा के शेयरों में आई 9% की भारी गिरावट, बना निफ्टी 50 का सबसे बड़ा लूज़र
टाटा कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के शेयरों में सोमवार को 9% की भारी गिरावट आई और यह निफ्टी 50 इंडेक्स पर सबसे अधिक गिरावट वाला शेयर रहा है। गौरतलब है कि कंपनी ने शुक्रवार को बाज़ार बंद होने के बाद अपने सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित किए थे जिसके बाद शेयरों में यह गिरावट आई है।