रिपोर्ट के अनुसार, टाटा कम्युनिकेशंस देशभर में 10,000 किलोमीटर लंबा AI कनेक्टिविटी नेटवर्क विकसित करने जा रही है, जिस पर ₹4,350 करोड़ खर्च होंगे। यह नेटवर्क डाटा सेंटर और AI केंद्रों को जोड़ेगा। पहले चरण में मुंबई, पुणे, हैदराबाद और चेन्नई को जोड़ा जाएगा। पूरी परियोजना वित्त वर्ष 2030-2036 के बीच 3 चरणों में पूरी होगी।