टाटा कम्युनिकेशंस बनाएगी 10,000 KM का AI सुपर हाईवे, हाईस्पीड नेटवर्क से जुड़ेंगे डेटा सेंटर-AI हब
टाटा कम्युनिकेशंस अगले 3-5 साल में ₹4,283 करोड़ निवेश कर भारत में 10,000 किलोमीटर लंबा AI सुपर हाईवे बनाएगी। इसका मकसद देश के प्रमुख डेटा सेंटर्स और AI हब को हाईस्पीड नेटवर्क से जोड़ना है। यह नेटवर्क मुंबई, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई समेत प्रमुख डेटा सेंटर्स और AI हब को जोड़ेगा। कंपनी का लक्ष्य बाज़ार में 30-40% हिस्सेदारी हासिल करना है।