टाटा टियागो EV अचानक अपने आप रिवर्स में चलने लगी, कार में बैठ रहे लोगों को घसीटकर गिराया
मैनपुरी (यूपी) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें टाटा टियागो EV अचानक अपने आप रिवर्स में चलने लगती है। इस दौरान कार में बैठ रहे लोग घसीटते हुए गिर गए। कार मालिक ने दावा किया कि चाबी गाड़ी के अंदर नहीं थी। मालिक को किसी तकनीकी खराबी का शक है और उसने शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।