टाटा ट्रस्ट्स में टूटेगी परंपरा, तय हो सकती है ट्रस्टीज़ की रिटायरमेंट उम्र
टाटा ट्रस्ट्स के वाइस चेयरमैन 77 वर्षीय विजय सिंह के बोर्ड से इस्तीफा देने के बाद अब ट्रस्टीज़ की रिटायरमेंट उम्र को लेकर बड़ा बदलाव हो सकता है। गौरतलब है कि अब तक ट्रस्टीज़ के लिए सेवानिवृत्ति की कोई उम्र निर्धारित नहीं थी और जेआरडी टाटा, रतन टाटा व आरके कृष्ण कुमार जैसे दिग्गज जीवनभर इसके ट्रस्टी बने रहे थे।