टाटा में आपसी खींचतान का असर, ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में 8% तक की गिरावट
टाटा ट्रस्ट्स के अंदरूनी मतभेद के असर से शुक्रवार को टाटा केमिकल्स लिमिटेड के शेयर 8% तक, टीसीएस और टाटा मोटर्स लिमिटेड के शेयर करीब 3% तक टूट गए। गौरतलब है कि टाटा संस के बोर्ड और टाटा ट्रस्ट्स के बीच एन. चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल और कंपनी की संभावित लिस्टिंग को लेकर खींचतान तेज़ हो गई है।