टाटा मोटर्स की सबसे बड़ी ऑटो डील! $4.5 बिलियन में खरीदेगी इटली की कंपनी
इटली की ट्रक बनाने वाली कंपनी आईवेको को टाटा मोटर्स $4.5 बिलियन में खरीदने जा रही है और बुधवार को इस डील को मंज़ूरी मिल सकती है। वहीं, यह टाटा मोटर्स की अब तक की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है। इससे पहले 2008 में टाटा मोटर्स ने जगुआर लैंड रोवर को $2.3 बिलियन में खरीदा था।