टाटा मोटर्स ने 1 जनवरी से अपने बड़े वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का किया एलान
टाटा मोटर्स ने गुरुवार को बताया कि वह 1 जनवरी 2025 से अपने ट्रकों और बसों की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी करेगा। कंपनी ने कहा है कि यह बढ़ोतरी इनपुट लागत में वृद्धि की भरपाई के लिए की जा रही है। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि कीमत में बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट के मुताबिक अलग-अलग होगी।