टाटा संस विवाद पर पहली बार आया वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उम्मीद जताई कि टाटा ग्रुप के भीतर चल रहा विवाद आपसी सहमति से सुलझ जाएगा। समूह में चेयरमैन की दोबारा नियुक्ति और होल्डिंग कंपनी टाटा संस को शेयर बाज़ार में लिस्ट कराने को लेकर मतभेद हैं। सीतारमण ने कहा, "इस तरह सार्वजनिक रूप से विवाद जारी नहीं रहना चाहिए...हम चाहते हैं...यह मामला जल्द सुलझ जाए।"