टाटा संस की मंगलवार को होने वाली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) टल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सर रतन टाटा ट्रस्ट (एसआरटीटी) के प्रतिनिधित्व का मुद्दा अब भी बना होने के कारण बैठक स्थगित होने की संभावना है। दरअसल, ट्रस्ट द्वारा प्रतिनिधि नामित न किए जाने के कारण कोरम पूरा होने को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।