टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने TCS में यौन उत्पीड़न मामले पर जारी किया बयान
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने टीसीएस के नासिक कार्यालय में यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन के मामले पर बयान जारी कर इसे 'बेहद चिंताजनक और पीड़ादायक' बताया है। उन्होंने कहा, "टाटा समूह अपने कर्मचारियों द्वारा किसी भी प्रकार के जबरदस्ती या दुर्व्यवहार के प्रति ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी अपनाता है। तथ्यों का पता लगाने के लिए गहन जांच जारी है।"