शेयर बाज़ार में टाटा संस की लिस्टिंग अनिवार्य; RBI गवर्नर ने दिए सख्त संदेश
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि टाटा संस जैसी अपर-लेयर की NBFC के लिए शेयर बाज़ार में लिस्टिंग अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसी बड़ी कंपनियों की पब्लिक फंड तक प्रत्यक्ष/परोक्ष पहुंच होने के कारण उनका RBI के साथ रजिस्ट्रेशन ज़रूरी है। RBI ने पिछले महीने टाटा संस का रजिस्ट्रेशन-सर्टिफिकेट लौटाने का आवेदन भी खारिज कर दिया था।