टाटा संस बोर्ड ने एन चंद्रशेखरन को फिर से नियुक्त किया चेयरमैन, 5 साल बढ़ा कार्यकाल: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एन चंद्रशेखरन को 5 साल तक के लिए टाटा संस के चेयरमैन के रूप में पुनर्नियुक्त किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, कंपनी की बोर्ड मीटिंग में चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति के प्रस्ताव पर वोटिंग हुई जिसमें केवल टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने विरोध में मत दिया। गौरतलब है, फिलहाल चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल चल रहा है।